{"_id":"652d93b14eb31b1615085968","slug":"bus-service-started-from-kaithal-to-banbhauri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-243601-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बनभौरी के लिए कैथल से बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बनभौरी के लिए कैथल से बस सेवा शुरू
Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बरवाला के बनभौरी में ऐतिहासिक शक्तिपीठ माता भ्रामरी देवी मंदिर में आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के निर्देश पर कैथल से बनभौरी के लिए नियमित बस सेवा का संचालन शुरू हुआ है, इससे श्रद्धालुओं को समय व धन की बचत होगी।
ऐतिहासिक शक्तिपीठ माता भ्रामरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कैथल, कलायत से नवरात्र व नियमित तौर पर वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल श्रद्धालुओं को निजी वाहन अथवा कई साधन बदल कर वहां जाना पड़ता था और उन्हें वापसी में भी यही परेशानी होती थी। इस बारे में कुछ श्रद्धालुओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को अपनी परेशानी से अवगत करवाया। श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने हरियाणा राज्य परिवहन कैथल के महाप्रबंधक अजय गर्ग को इस संबंध में निर्देश दिए थे।
परिवहन विभाग की ओर से उनके निर्देश की पालना में शारदीय नवरात्रि के आगाज के साथ ही कैथल से बनभौरी के लिए नियमित बस सेवा का संचालन शुरू करवा दिया है। रोडवेज यातायात प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि कैथल से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बस कलायत, नरवाना, उचाना होते हुए बनभौरी जाएगी और सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बनभौरी से चलकर कैथल पहुंचेगी। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इस बस सेवा के संचालन से श्रद्धालुओं के साथ-साथ आमजन को भी लाभ होगा।