फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service restored from Siwan to Saharanpur

Kaithal News: सीवन से सहारनपुर की बस सेवा बहाल

Mon, 03 Jul 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bus service restored from Siwan to Saharanpur
कैथल। कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से सीवन से सहारनपुर के लिए शुरू की सीधी बस सेवा को बंद करने के बाद अब फिर से बहाल कर दिया गया है। यह बस सेवा दो साल पहले ही कुरुक्षेत्र डिपो ने शुरू की थी, लेकिन कुछ महीने पहले ही इसे बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इस बस सेवा के बंद होने के बाद सीवन क्षेत्र के विद्यार्थी व अन्य यात्री सीवन से कुरुक्षेत्र व यमुनानगर नहीं पहुंच पाते थे। अब बस शुरू होने के बाद सीवन के तीन दर्जन के अधिक गांव के विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों को फायदा होगा। बस के संचालन के दौरान विद्यार्थी व अन्य यात्री प्रतिदिन सुबह सही समय पर कुरुक्षेत्र पहुंचते थे।
विज्ञापन

इस बस को कुरुक्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने शुरू किया था, लेकिन उनका तबादला होने के बाद यह बस सेवा बंद हो गई है। अब करीब चार महीने के बाद यह बस सेवा फिर से शुरू हो चुकी है। सीवन से सहारनपुर के लिए शुरू की गई यह बस सहारनपुर जाने के लिए कैथल से पहली बस है, जो 7:20 बजे कैथल से रवाना होती है। सीवन से यह बस सेवा 6:50 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बस सेवा का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को काफी लाभ होता है। विद्यार्थी सुबह साढ़े आठ बजे तक कुरुक्षेत्र पहुंच जाते हैं। प्रदेश में सभी जिलो के रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने के बाद लगातार रूटों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

हरियाणा रोडवेज कैथल के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो की तरफ से फिर से सीवन से सहारनपुर के लिए बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस सीवन से कैथल वाया पिहोवा व कुरुक्षेत्र होते हुए यमुनानगर और सहारनपुर पहुंचती है। इसका विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed