फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus is not available for Patiala after evening

Kaithal News: शाम के बाद पटियाला के लिए नहीं मिलती बस

Mon, 22 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bus is not available for Patiala after evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज में कैथल डिपो के बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बसों की संख्या बढ़ऩे के बाद रोडवेज प्रबंधन ने कई लंबे रूटों पर बसों का संचालन भी शुरू किया है, लेकिन बसों की संख्या बढ़ने के बावजूद शाम के समय पटियाला के लिए बसें नहीं मिलती है। इससे रात को यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पटियाला जाने वाली अंतिम बस का समय शाम साढ़े चार बजे का है। यह बस भी हरियाणा रोडवेज की न होकर पंजाब रोडवेज की है। इसके साथ ही पटियाला से कैथल के लिए अंतिम बस सेवा चार बजकर 45 मिनट पर है। दोनों ही तरफ से बसों की कोई रात्रि सेवा न होने के कारण पटियाला जाने व वहां से कैथल आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पंजाब रोडवेज से गुहला-चीका से शाम करीब सात बजे अंतिम बस सेवा तो शुरू की है, लेकिन कैथल से सीधा पटियाला की बस सेवा न होने से यात्रियों को अधिक कठिनाई होती है। इस बावत रोडवेज के अधिकारियों का कहना है पटियाला के लिए रात्रि बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कैथल निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसका सप्ताह से तीन से चार दिन में काम के सिलसिले में पटियाला जाना होता है। सुबह के समय तो बसों की संख्या ठीक है, परंतु पटियाला से शाम के समय कैथल के लिए सीधी बस सेवा पौने पांच बजे के बाद नहीं मिलती है। यदि इस समय से देरी हो जाए तो काफी मशक्कत करने के बाद पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि कैथल से शाम के समय उसका पटियाला में जाना होता है, लेकिन बसें उपलब्ध न होने के कारण पिहोवा व अंबाला से अधिक दूरी तय करके पटियाला पहुंचना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। शाम के समय पटियाला के लिए रात्रि बस सेवा शुरू की जानी चहिए।


इंटर स्टेट बस सर्विस होने की स्थिति में पटियाला के रात्रि बस सेवा को लेकर परमिट लेना होगा। परमिट लेने को लेकर योजना बनाई जा रही है। परमिट मिलने के बाद यह बस सेवा फिर से शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी। - अजय गर्ग, महाप्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed