फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus collides with trolley, two teenagers death

Kaithal News: ट्रॉली से भिड़ी बस, दो किशोरों की गई जान

Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with trolley, two teenagers death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। घने कोहरे के कारण बुधवार को चीका में पटियाला रोड पर गांव संदरेहड़ी के पास पंजाब रोडवेज के एक बस चालक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई। इसके अलावा बस में सवार करीब 10 यात्रियों को हल्की चोटें भी आई।

पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें ट्राली पर बैठे मजदूर उछल कर सड़क पर जा गिरे व बस और ट्रॉली के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल गुहला में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने 15 वर्षीय महेश व 17 वर्षीय चांदनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई महिलाएं अंजू, फूलमा, मालती व तनकी देवी को इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चीका पटियाला रोड पर स्थित एक भट्ठे पर से ईंटे भरकर एक ट्रैक्टर ट्राली चीका आ रही थी। इसमें भट्ठे पर काम करने वाले छह प्रवासी मजदूर भी सवार हो गए। ये मजदूर सुबह सब्जी मंडी से सब्जी लेने शहर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही चीका पटियाला रोड पर स्थित ग्रोवर कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तो पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस का चालक धुंध के चलते ट्रॉली को नहीं देख पाया। नतीजा बस ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से ट्राली पर सवार महेश, चांदनी, अंजू, मालती, फूलमा व तनकी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने से बस के चालक व कई सवारियों को भी चोटें आई है। चीका पुलिस ने मृतक महेश के पिता रहीश की शिकायत पर बस चालक बलजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है और शवों का पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया। दोनों मृतक व सभी घायल बिहार के गया जिला के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बस चालक बलजिंद्र सिंह व परिचालक गुरमीत सिंह ने बताया कि वे बुधवार सुबह छह बजे समाना से दिल्ली के लिए चले थ। चीका के पास ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ईंटों से भरी टाली को सड़क के बीच में रोककर मजदूरों को चढ़ा रहा था। ट्रॉली में किसी भी तरह की लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। कोहरे के कारण ट्रॉली नजर नहीं आई और हादसा हो गया। बच्चों की मौत का अफसोस है।

चीका में बस व ट्रॉली की टक्कर की टक्कर होने से मारे गए महेश के पिता रहीस की शिकायत पर बस चालक बलजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे में घायल हुई चार अन्य महिलाओं का पटियाला में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भिजवाया गया है। -एएसआई रमेश कुमार, चीका थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed