फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Burning sensation in eyes is common, patients in OPD increased

Kaithal News: आंखों में जलन की समस्या आम, ओपीडी में बढ़े मरीज

Wed, 11 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Burning sensation in eyes is common, patients in OPD increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों की आंखों में तकलीफ बढ़ी है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 270 से अधिक मरीज आंखों की जांच व इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा शिकायतें आंखों में जलन और एलर्जी की हैं।

एलर्जी के कारण आंखों में खुजली, चुभन और जलन जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इस समस्या से प्रभावित हैं। डॉक्टर इलाज के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में आंखों की ओपीडी में रोजाना लगभग 250 से 300 तक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 100 से 150 के बीच होती है। ज्यादातर मरीजों को आंखों में एलर्जी और ड्राइनेस की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के स्वास्थ्य पर प्रभाव ः लंबे समय तक तेज गर्मी में रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसके साथ ही शरीर के कई अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिला नागरिक अस्पताल की डॉ. कविता गोयल ने बताया कि गर्मी और लू से होने वाली समस्याओं से बचाव बेहद जरूरी है। गंभीर स्थिति में यह कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह ः विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक तापमान और शुष्क हवाएं आंखों की समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। इस दौरान अस्पतालों में आंखों में लालिमा, दर्द, जलन और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। अधिक गर्मी से ड्राई आई

सिंड्रोम की समस्या भी आम हो रही है, जिसके लिए सभी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

इस समय अस्पताल में आंखों से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण चिकित्सकों के विशेष प्रबंध किए गए हैं। विशेषज्ञों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी मरीजों की जांच पूरी सावधानी से करें। - डॉ. दिनेश कंसल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।

ड्राई आई की समस्या को ऐसे पहचानें

ड्राई आई की वजह से आंखों में कई तरह की समस्याएं होती हैं। गर्मियों में धूप की वजह से आपकी आंखों में चुभन, जलन या खुजली होती है, इसके अलावा कुछ लोगों को रोशनी के प्रति संवेदनशीलता का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षणों पर भी गंभीरता से ध्यान देना और समय पर उपचार करवाना आवश्यक माना जाता है।


ड्राई आई सिंड्रोम ः मौसम में जब ज्यादा गर्मी और ठंड होती है तो दोनों ही आंखों के लिए नुकसानदायक होती हैं। इससे आंखों में सूखापन आने का खतरा बढ़ जाता है। ड्राई आई की समस्या तब होती है जब आपकी आंखें नमी बनाए रखने के लिए पर्याप्त आंसू नहीं बना पाती हैं। इन स्थितियों में आपकी आंखें असहज महसूस करती हैं और कुछ मामलों में इससे दृष्टि संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। यदि समय रहते इस समस्या का सही तरीके से इलाज नहीं किया गया तो इससे आंखों में धुंधलापन और आंखों की रोशनी जाने की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed