{"_id":"627ab4d2b6cd786ba7795962","slug":"burglary-in-shop-stole-shoes-kaithal-news-knl1077636118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध, जूते चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध, जूते चुराए
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने चार जगह से दो बाइक, एक स्कूटी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में जाखौली निवासी अजय ने बताया कि उसने गांव के बस अड्डे पर जूतों की दुकान की हुई है। आठ मई को उसने दुकान को बंद करके गया था। सुबह जब उसने आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में से 80-90 जोड़ी जूते चोरी हुए मिले।
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में प्रताप गेट निवासी चिराग ने बताया कि उसने अपनी बाइक चिल्ड्रेन पार्क के बाहर खड़ा की थी। चोर वहां से उसे चोरी कर ले गए। तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कैलरम निवासी राकेश ने बताया कि उसने जिला अस्पताल कैथल के बाहर बाइक खड़ी की थी। करीब दो बजे उसे चोर चुरा ले गए।
वहीं चौथे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी अमित कुमार ने बताया कि चोर बस अड्डा परिसर में से उसकी स्कूटी चोरी कर ले गए। वह सुबह इस्माइलाबाद गया था। सायं के समय जब वह वापस आया तो उसकी स्कूटी लापता मिली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।