फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bullet shot in Ambala, stirred up in Kaithal

गोली चली अंबाला में, हडक़ंप मचा कैथल में

Thu, 01 Aug 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bullet shot in Ambala, stirred up in Kaithal
कैथल। महात्मा गांधी मार्केट में फायरिंग की सूचना पर कैथल पुलिस व महात्मा गांधी मार्केट में हडक़ंप मच गया। बाद में पता चला कि यह मार्केट कैथल की नहीं अंबाला की महात्मा गांधी मार्केट है। इसके बाद पुलिस वापिस लौट गई। पुलिस को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 9 बजे भारी पुलिस बल अचानक पुराने बस अड्डे के सामने स्थित महात्मा गांधी मार्केट में पहुंच गया। सीआईए, सिविल लाइन, थाना शहर के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने यहां दुकानदारों व लोगों से बात की कि कहां पर गोली चली है। अचानक पुलिस को देखकर दुकानदार व वहां के लोग भी हैरान हो गए। उन्होंने भी पुलिस के पहुंचने के कारण जानने शुरू किए। इसी बीच पुलिस को पता चला कि फायरिंग अंबाला में हुई है। इसके बाद कुछ ही समय में पुलिस वापिस लौट गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि पुलिस किसी घटना की सूचना पर यहां पहुंची थी, लेकिन यहां ऐसी कोई वारदात नहीं हुई। जिस कारण पुलिस चली गई।
उधर, थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महात्मा गांधी मार्केट में गोली चली है। बाद में पता चला कि यह मार्केट अंबाला में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed