फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buffalo businessman killed in road accident

सड़क हादसे में भैंस व्यापारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Buffalo businessman killed in road accident
गांव डोहर में पिछले एक साल से भैंसों का व्यापार कर रहे व्यक्ति की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला के चांद मियां ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह भैंसों को खरीदने व बेचने का कार्य करता है। वे पांच भाई व 3 बहने हैं । वह सबसे छोटा है। वह और उसका भाई बिलाल अविवाहित हैं। बाकी सभी भाई-बहन शादीशुदा हैं । उसके भाई शाबिर के पास 3 बच्चे हैं सबसे बड़ी लड़की सानिया जो 14 साल की है। उससे छोटा लड़का कैफ जिसकी उम्र 12 वर्ष व सबसे छोटी लड़की महकारा जो 8 वर्ष की है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से वह अपने भाई साविर व भांजे उसमान के साथ गांव डोहर में भैंसें खरीदने का धंधा करते थे। रविवार को वह अपने भांजे उस्मान के साथ भैंसें खरीदने के लिए गांव सीवन गए हुए थे। शाम साढ़े पांच बजे उसको फोन पर सूचना मिली की उसके भाई साबिर का गांव डोहर के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वह अपने भांजे के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। यहां उसका भाई घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। इसके कानों से खून बह रहा था। इसके बाद वे उसे जिला अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एचसी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed