{"_id":"68b4e9db9192f82738099538","slug":"budha-kheda-team-first-in-volleyball-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137138-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वालीबॉल प्रतियोगिता में बुढ़ा खेड़ा की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वालीबॉल प्रतियोगिता में बुढ़ा खेड़ा की टीम प्रथम
Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
38 कैथल। विजेता टीम को स्मृति चिन्ह में नकद इनाम देकर सम्मानित करते सरपंच प्रतिनिधि निर्मल सिंह
सीवन। रसूलपुर गांव में शनिवार को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने भाग लिया, जिनमें नौंच, खेड़ी गुलाम अली, सीवन, कैथल जनकपुरी, क्योड़क, चंदलाना, सोलूमाजरा, बुढ़ा खेड़ा तथा रसूलपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बुढ़ा खेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान
मुकाबले शनिवार शाम छह बजे से शुरू होकर रविवार सुबह 5 बजे तक चले, जिसमें दर्शकों ने रातभर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई मैच कड़े संघर्ष वाले रहे, खासकर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक साबित हुए। फाइनल में बुढ़ा खेड़ा की टीम विजेता बनी, जबकि रसूलपुर की टीम उपविजेता स्थान पर रही। खिलाड़ियों की शानदार सर्विस, सटीक स्पाइक और जबरदस्त ब्लॉक ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
गांव का खेल मैदान रोशनी से जगमगा रहा था और चारों ओर उत्साहित दर्शकों की भीड़ उमड़ आई थी। गांव-गांव से आए सैकड़ों लोग मैच देखने के लिए जमा हुए। जब-जब खिलाड़ी जोरदार शॉट लगाते, दर्शक तालियों से उनका हौसला बढ़ाते। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेल और अनुशासन की ओर अग्रसर करती हैं। आयोजन समिति ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर गांव के खिलाड़ियों को और अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रसूलपुर के सरपंच प्रतिनिधि निर्मल सिंह आर्य ने पंचायत के सदस्यों के साथ शिरकत की और विजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व पर प्रेरित किया और कहा कि ग्रामीण स्तर से निकलने वाली प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा सकती हैं। गांव के एनआरआई युवा अमन बलेसर और सुनील गुर्जर ने भी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद वे गांव और अपनी मिट्टी से हमेशा जुड़े हुए हैं। गांव के सीनियर प्लेयर निर्मल सिंह गिल ने भी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रत्येक शॉट पर नकद इनाम देकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सौदागर सिंह आर्य, कपूर सिंह, भजन सिंह बल, गुरजिंदर सिंह बल, संदीप सिंह बल, मेला गुज्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।