फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Budget, haryana budjet, kaithal

तितरम मोड़ से जींद तक नया नेशनल हाईवे नया प्रोजेक्ट मंजूर

Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल। Updated Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Budget, haryana budjet, kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
राज्य बजट में जिले को कोई बड़ा प्रोजेक्ट ना मिलने से लोगों को बड़ी निराशा हुई है। हालांकि राज्य स्तर पर स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के बजट से जिले को आवश्यक हिस्सा जरूर मिलेगा। लेकिन अलग से कैथल के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं हुआ है। मोटे पर जिले में गुहला-चीका में राजकीय कॉलेज एवं तितरम मोड़ से जींद तक नया नेशनल हाईवे मंजूर किए जाने का जिक्र है। जिसमें से पहली घोषणा डेढ़ साल पुरानी है। विपक्ष ने इस बजट को निराशाजनक तो सत्ता पक्ष ने पूरे प्रदेश के विकास के लिए सबसे अच्छा बजट बताया है।
विज्ञापन

बजट में सरकार कई जिलों पर तो विशेष मेहरबान नजर आ रही है। लेकिन कैथल जिले के लिए कोई बड़ा प्रोजैक्ट या घोषणा नहीं है। यहां पहले से ही स्वीकृत एवं अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स नगर परिषद कार्यालय के निकट मल्टस्टोरी पार्किंग, भाई उदय सिंह के किले का अधूरा पड़ा जीर्णोद्धार, अधूरा पड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सहित अनेकों कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। बजट में कोई विशेष प्रावधान इन प्राजेक्ट्स के लिए नजर नहीं आ रहा है। बजट में जिले का जिक्र गुहला-चीका में राजकीय कॉलेज बनाए जाने एवं तितरम मोड से जींद तक नया नेशनल हाइवे बनाए जाने को लेकर जरुर सुना गया। लेकिन इसमें से गुहला-चीका का राजकीय कॉलेज करीब डेढ़ वर्ष पुरानी घोषणा है। जो मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही दौरे में की थी। वहीं नया नेशनल हाइवे भी पहले से ही मंजूर है।
विज्ञापन

कैथल से विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का विधायक होने के कारण कैथल शहर एवं जिले के साथ भाजपा सरकार भेदभाव बरत रही है। यहां पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स अधूरे पड़े हुए हैं। कोई नया प्रोजैक्ट भी जिले के लिए नहीं दिया जो सरकार के भेदभाव पूर्ण नीति को दर्शाता है। वैसे पूरा ही बजट प्रदेश के विकास की बजाए पीछे धकेलने वाला बजट नजर आ रहा है। यह केवल और केवल आंकड़ों का खेल है। इसमें विकास जैसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। सरकार द्वारा सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने का प्रावधान निंदनीय है। आज जनता को इसमें कोई राहत नहीं। जिन दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है, उनके लिए कोई प्रावधान इसमें नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने बजट को पूरी तरह से निराशाजनक बताते हुए कहा कि इस बजट ने प्रदेश के सभी वर्गों को पूरी तरह से निराश किया है और समाज के किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी गई। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता ने बजट पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को बजट से भारी उम्मीदें थीं। इनेलो नेता ने कहा कि वर्ष 2016-17 के दौरान प्रदेश पर एक लाख 40 हजार 831 करोड़ रुपये का कर्ज हो जाएगा जो कि बेहद चिंता का विषय है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा घोषित हरियाणा बजट 2016 -17 में लघु उद्योगों को बढ़ावा देते हुए टैक्स फ्री किया गया है। प्रस्तावित बजट हरियाणा प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। यह बजट सबका साथ सबका विकास नीति पर पूर्ण रूप से खरा उतरता है। शिक्षा के साथ कृषि के क्षेत्र में भी नई परियोजनाओं की घोषणा के साथ प्रदेश में किसी भी नए कर को मंजूरी नहीं दी गई है।

भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग का बजट में ख्याल रखा है। पूरे प्रदेश का समुचित विकास का खाका खींचा गया है। वित्तमंत्री ने काफी अच्छा बजट बनाया। आम आदमी, कृषि, किसान, कर्मचारी सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

वहीं समाजसेवी सतीश सिंघल ने कहा कि आम जनता को राहत मिलेंगी, कई अच्छी बातों का प्रावधान किया गया है। सरकार ने शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र में जो प्रावधान किए हैं। उससे लोगों को लाभ मिलेगा। बिजली घाटे को सरकार वहन करेगी। जिससे बिजली की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने पहले जो कीमतें बढ़ाई थीं, उससे लोगों को राहत मिलेगी। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने का भी लोगों को लाभ मिलेगा। कई वस्तुओं से टैक्स को कम किया गया है। इससे लाभ मिलेगा।

वहीं भाजपा नेता राजेश पिंटू ने कहा कि बजट में सभी वर्गों के हितों को देखते हुए घोषणाएं की गई हैं। यह पूरी तरह से जन उपयोगी बजट है। जिससे प्रदेश का विकास होगा।

अर्थशास्त्री डा. सरोज मेहला ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने कई अच्छे प्रावधान किए हैं। शिक्षा को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। जिसमें नए संस्थान खोले जाएंगे। वहीं स्वास्थ्य व खेल संबंधी कई घोषणाओं से लोगों को लाभ मिलेगा।

इनेलो पूर्व प्रवक्ता धर्मबीर केमिस्ट ने कहा कि सरकार ने कुरुक्षेत्र एरिया के 5 धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य सही है। लेकिन इसमें कैथल को शामिल नहीं किया जाना निराशाजनक है। कैथल में महाभारतकालीन अधिकतर बड़े एवं पौराणिक महत्व के तीर्थ हैं। लेकिन कैथल की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। जो निराशाजनक है।


सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना है बजट-कौशिक
पूंडरी। हलका विधायक दिनेश कौशिक ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा है कि इस बजट में सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले को अपनाया गया है। उन्होंने आज पेश हुये बजट को शानदार बताते हुए इसे सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया है। विधायक ने कहा कि इस बजट में सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया है, जबकि शिक्षा, ग्रामीण विकास परियोजनाओं, सहकारी समितियों एवं सभी मदों के बजट में भारी बढ़ोतरी की है, जो कि काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed