फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BSP protests over ADGP suicide, submits memorandum to President

Kaithal News: एडीजीपी आत्महत्या के मामले में बसपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 14 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
BSP protests over ADGP suicide, submits memorandum to President
सीवन में अपने कार्यालय में किसानों से बात करते विधायक देवेंद्र हंस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एडीजीपी वाई. पूणन सिंह आत्महत्या मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला कैथल इकाई ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैथल सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से भेजा।

विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुराड़ ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी दलवीर भान और प्रदेश सचिव एवं ज़ोन प्रभारी डॉ. मनोज ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दलवीर भान ने कहा कि एडीजीपी वाई. पूणन सिंह आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार द्वारा अपनाया जा रहा भेदभावपूर्ण रवैया अत्यंत निंदनीय है। इसी के विरोध में बसपा हाईकमान के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर 2025 को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर एक व्यक्ति द्वारा जूता फेंकने की घटना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कृत्य न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। प्रदेश सचिव एवं ज़ोन प्रभारी डॉ. मनोज ग्रोवर ने मांग की कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को संविधान विरोधी कृत्य के लिए कठोर दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह विरोध संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर कश्यप, जिला प्रभारी डॉ. गुलाब भाटिया, रोहतास कैलरम, रमेश कश्यप, होशियार सिंह जखोली, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सजुमा, महासचिव हरिकेश सिहमार, जिला उपाध्यक्ष पवन शास्त्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम जांगड़ा, श्यामलाल धीमान, हल्का पुंडरी अध्यक्ष डॉ. सुबे सिंह रंगा, हल्का कैथल अध्यक्ष मुख्तार सिंह, हल्का कलायत प्रभारी विक्रम सिंह नरड़, हल्का गुहला-चीका प्रभारी रामस्वरूप, कैथल विधानसभा प्रभारी भरत सिंह छाछिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed