फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brother-in-law shot his sister-in-law in the parlor

Kaithal News: पार्लर में देवर ने भाभी को मारी गोली

Sat, 22 Mar 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot his sister-in-law in the parlor
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। ब्रह्मानंद कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला पर उसके देवर ने ही गोली चला दी। आरोपी पिस्टल लेकर पार्लर में घुसा और महिला पर गोली चला दी लेकिन किस्मत से वह बच गई। गोली चेहरे और कंधे को छूते हुए निकल गई। घटना में महिला बाल-बाल बच गई। उसके पति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। भागते वक्त की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटनाक्रम के अनुसार, पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत मेक ओवर एवं हेयर सैलून में पार्लर मालकिन उर्मिला काम कर रही थी तभी उसके पति के चाचा का बेटा बीरबल अवैध हथियार लेकर वहां पहुंच गयाा। इसके बाद उसे फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे से वह घाल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया।
विज्ञापन


पार्लर चलाने वाली महिला के पति विनोद ने बताया कि बीरबल पहले उनके हेयर सेलून में काम करता था, लेकिन उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते उन्होंने उसे काम से निकाल दिया। इसके बाद बीरबल फिर से वहां काम पर रखने का दबाव बना रहा था। महिला के पति का कहना था कि बीरबल पर कई मामले दर्ज हैं। उर्मिला के काम पर रखने से मना करने पर भड़क गया और फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर आए थे दोनों आरोपी ः ब्यूटी पार्लर में फायरिंग के बाद उर्मिला के परिजन भी वहां पहुंचे। उनके सगे देवर मनजीत ने बताया कि बीरबल हमारे चाचा का लड़का है। वह बाइक पर साथी के साथ आया था। गोली चलाकर दोनों आरोपी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दो मंजिला दुकान है। पहली मंजिल पर उर्मिला काम करती है। ग्राउंड फ्लोर पर उसका पति हेयर सेलून चलाता है।


इस संबंध में पूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया बीरबल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। उसके ऊपर लूट, डकैती और लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed