फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bronze medal to Amandeep of Government College

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय के अमनदीप को कांस्य पदक

Fri, 22 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bronze medal to Amandeep of Government College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय राजौंद के छात्र अमनदीप ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। लौटने पर कॉलेज में स्वागत कर उसे सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र में 18 से 20 नवंबर तक विभिन्न भार वर्ग में पुरुष व महिला वर्ग में इंटर कॉलेज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय के छात्र अमनदीप ने 67 किलो भार वर्ग में ग्रीको रोमन रेसलिंग स्पर्धा में भाग लिया। अमनदीप ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अपने माता-पिता, स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्राचार्य राम मेहर सिंह ने अमनदीप का स्वागत किया। अमनदीप की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं आज खेल किसी भी क्षेत्र से कम नहीं है क्योंकि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि खेल में रोजगार की अपार संभावनाएं भी हैं। अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में भी आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed