Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brokers and farmers upset due to lack of offtake

Kaithal News: उठान नहीं होने से आढ़ती और किसान परेशान

Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Brokers and farmers upset due to lack of offtake
कैथल। अनाज मंडी कैथल में लगातार आवक तो हो रही है, लेकिन उठान धीमा होने से आढ़तियों और किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उठान कम होने से मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई है। किसानों के मुताबिक अब तक कैथल मंडी से 50 प्रतिशत उठान हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला में विभिन्न एजेंसियों ने शनिवार तक कुल 6 लाख 47 हजार 539 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से 1 लाख 74 हजार 670 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग ने, 2 लाख 94 हजार 500 हैफेड ने, 57 मीट्रिक टन एफसीआई तथा एक लाख 78 हजार 312 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने खरीदा है। ये जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान में से 3 लाख 91 हजार 424 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 7175 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 5726 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 17918 मीट्रिक टन, बड़सिकरी खुर्द 8001, बलबेहड़ा मंडी में 1210 मीट्रिक टन, बालू में 10 हजार 741, बरटा 8385, बाउपुर मंडी में 1628 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसके अलावा भागल में 7584, भूसला मंडी में 5584 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 1 लाख 2 हजार 690 मीट्रिक टन, डीग में 1218 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 4005, गोहरां में 7791, गुहणा मंडी में 2991 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 8485, जाखौली मंडी में 10 हजार 180 मीट्रिक टन, कैलरम में 6550 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 10 हजार 899 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। वहीं कैथल नई अनाज मंडी में 48 हजार 691 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 50 हजार 891 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 56 हजार 531, कमेहड़ी अनाज मंडी में 1509 मीट्रिक टन, कांगथली में 7531 मीट्रिक टन, करोड़ा में 9972 मीट्रिक टन, क्योडक़ में 8315 मीट्रिक टन, किठाना में 22 हजार 186 मीट्रिक टन, पाड़ला में 8406 मीट्रिक टन, पाई 20 हजार 887, पूंडरी में 50 हजार 152 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 22 हजार 750 मीट्रिक टन, रामथली में 16 हजार 543 मीट्रिक टन, रसीना में 3447 मीट्रिक टन, सजूमा में 3813 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 7044 मीट्रिक टन, सेरधा में 5085, सीवन में 17 हजार 249 मीट्रिक टन तथा सोलू माजरा अनाज मंडी में 57 हजार 776 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed