फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bright sunshine in the morning, cloud cover in the afternoon

Kaithal News: सुबह तेज धूप, दोपहर बाद बादलों की आंखमिचौली

Mon, 05 Jun 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning, cloud cover in the afternoon
कैथल। पिछले दो दिनों से जिले में तापमान बढ़ रहा है। इससे गर्मी भी लगातार बढ़ी है। वहीं रविवार को दोपहर बाद आसमान में बादलों के सूर्यदेव की बादलों के साथ भी आंखमिचौली रही।
विज्ञापन

सुबह के समय तेज धूप निकलने के बाद रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री पर पहुंचा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 से 25 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार अब जून महीने में अधिक गर्मी होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अब अगले 15 से 20 दिन लगातार गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन


डीसी जगदीश शर्मा ने कहा है कि बरसात के मौसम के दौरान फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। लापरवाही के चलते डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी बीमारी भी खतरनाक हो सकती है। साफ वातावरण बेहद जरूरी है। इसलिए सभी को मिलकर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी के कारण भी बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोगों को मिलकर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने चाहिएं। जनजागरण बहुत कारगर होता है और लोगों को अपनी व अपने परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आगे आना चाहिए। बरसात के मौसम में विभिन्न स्थानों पर पानी जमा हो जाता है और उसमें मच्छर पनपने लगते हैं।

मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आस पास पानी को एकत्रित ना होने दें। हर सप्ताह अपने कूलर आदि के पानी के टैंक को साफ करें। बीमारियों की रोकथाम के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा रहता है। ऐसे में लोगों को भी स्वयं अपना ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed