फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bright children searching for scholarship

Kaithal News: छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे मेधावी बच्चे

Tue, 28 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Bright children searching for scholarship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हॉल ही में पास हुए 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थी डॉ. आंबेडकर छात्र संशोधित योजना की बाट जोह रहे हैं। उनका कहना है कि मदद मिल जाए तो हमें अपने सपनों को पूरा करने में सहायता मिल सकती है।

इस योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर आठ से 10 हजार रुपये मिलते हैं, ताकि विद्यार्थियों को हौसला बढ़ सके और आगे की कक्षा की उनकी किताबें आ सके। हालांकि अब तक छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन नहीं हुए हैं। विद्यार्थी बार बार ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया की अपडेट ले रहे हैं। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि जल्द ही छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन होंगे और मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2024-25 का अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जाति और टपरीवास जाति एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलता है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जाति और टपरीवास समेत सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करने लिए योजना शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


की थी।

हर वर्ष प्रदेश में लाखों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता है। इस बार जिले में दसवीं एवं बारहवीं के लगभग 25 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से लगभग 14 हजार बच्चों ने मेरिट से परीक्षा को पास किया है। छात्र कमल, रितु, स्नेहा, मोहित ने कहा कि उनकी इस बार कक्षा दसवीं में मेरिट आई है। वह मेधावी छात्रवृत्ति की बाट जो रहे हैं। ताकि अगली कक्षा की उनकी किताबें, वर्दी आ सके। छात्रवृत्ति मिलेगी तो उनको और हौसला बढ़ेगा और अपने आप पर एक गर्व महसूस होगा।
योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
पारिवारिक पहचान पत्र, नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक कॉपी, आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (एससी/बीसी), हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र (निवास), मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट (10वीं), इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट (10+2), पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (पिता की मृत्यु की स्थिति में)
बीपीएल राशन कार्ड (बीपीएल श्रेणी के मामले में) होने अनिर्वाय है।
ये हैं योजना की शर्तें
डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना में 10वीं, 12वीं व स्नातक कक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती। यह छात्रवृत्ति ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अनुसार अंक प्रतिशत के आधार पर दी जाती है। शहर के विद्यार्थी को 10वीं में 70 प्रतिशत अंक व ग्रामीण विद्यार्थी को 60 प्रतिशत अंक लेने पर आठ हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। पिछड़ा वर्ग ए के लिए शहर व गांव के हिसाब से दसवीं कक्षा में 70 प्रतिशत व 60 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग बी में यही शर्त 80 प्रतिशत व 75 प्रतिशत रखी गई है। अन्य वर्ग में भी शहरी छात्र को दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत व ग्रामीण विद्यार्थी को 75 प्रतिशत अंक लाने आवश्यक है।

-जल्द ही डॉ. आंबेडकर छात्र संशोधित योजना के लिए आवेदन होंगे। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटर कैफे पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

-विजयलक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed