फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bribery case on Patwari and another

पटवारी व एक अन्य पर रिश्वत का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bribery case on Patwari and another
कैथल। पूंडरी में एक पटवारी ने एक महिला से रजिस्टरी करने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगें। रुपये न देने पर एक साल तक भी महिला का काम न करने पर पुलिस ने अब शिकायत मिलने पर पटवारी व एक अन्य युवक के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर की अर्पणा ने बताया कि उसका गांव में एक 240 गज का मकान है। उसने इसे बेच दिया। मौके पर उसकी जगह पूरी है लेकिन पटवारी ने ने इस जमीन को 180 गज दिखाया है। यह जगह उसे उसके पिता ने दी थी। इस मकान में 60 गज जगह कागजों में कम होने पर वह पटवारी के पास गई थी। जब पटवारी को उस जगह की रजिस्टरी करने को कहा तो पटवारी ने कहा कि 180 गज की रजिस्टरी पहले उस पार्टी के नाम करवा लो, जिसे जमीन बेच रहे हो। शेष 60 गज की फिर कर देगा। उस समय नई जमाबंदी चल रही थी। उसने कहा कि अभी उसके पास समय नहीं है। फिर वे दो महीने के बाद गए तो रविंद्र नाम का एक लड़का काम कर रहा था। उसने कहा कि ‘आंटी आप खाली हाथ आ जाते हो, ऐसे काम नहीं बनेगा।’
विज्ञापन

इसके करीब दस दिन बाद उसके पास फोन आया कि ‘आंटी आपका काम हो जाएगा। सुरेंद्र पटवारी फतेहपुर ने आप से 50 हजार रुपये लेने की बात कही है।’ वह उसके पास 20 हजार रुपये लेकर गई। फिर भी उसका काम नहीं किया। उसे कहा गया कि पूरे पैसे लेकर आना। इसके बाद पूरा साल बीत गया लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद सुरेंद्र पटवारी ने कहा तुम्हारी शेष जमीन है ही नहीं जबकि जमाबंदी में उसका नाम है। उसने उसे कहा कि यहां न आया करो। जहां शिकायत करनी है करो, वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद उसने पुलिस को को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में पटवारी सहित उक्त आरोपी युवक रविंद्र के खिलाफ धारा 7, 13(1) भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज कर लिया। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर फतेहपुर के पटवारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed