{"_id":"68643cbf6a854715ad0eb932","slug":"breaking-the-lock-of-the-house-and-stealing-the-goods-kaithal-news-c-18-1-knl1004-682346-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
Wed, 02 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मायापुरी कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर वहां रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। करनाल रोड स्थित मायापुरी कॉलोनी निवासी शीशपाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात उनके मकान में घुसकर चोरों ने करीब पांच तोले सोने के जेवरात और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवादहाबड़ी और टयोंठा में ट्रांसफार्मर चुराए
कैथल। हाबड़ी और टयोंठा इलाके में चोरों ने खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर चुरा लिए। बिजली निगम पूंडरी की एसडीओ सपना ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून को हाबड़ी के खेतों में लगा ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। दूसरे मामले में 27 जून को भी चोरों ने हाबड़ी में ही एक और ट्रांसफार्मर चुरा लिया। चोरी गए ट्रांसफार्मरों की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद