फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brahmin community honored Priya for winning gold medal

Kaithal News: स्वर्ण पदक जीतने पर ब्राह्मण समाज ने प्रिया का किया सम्मानित

Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community honored Priya for winning gold medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर करोड़ा गांव की बेटी प्रिया शर्मा को ब्राह्मण समाज ने नगद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रिया शर्मा करोड़ा गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है।

वीरवार को कैथल पहुंचने पर ऋषि नगर से सर्व ब्राह्मण धर्मशाला तक प्रियंका शर्मा को ब्राह्मण समाज के युवा ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा के रूप में सम्मान समारोह स्थल तक लेकर गए। प्रिया ने कहा कि वे अपना खेल निरंतर जारी रखेंगे और पदक हासिल कर सम्मान का गौरव बढ़ाएंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर जीवन रक्षक दल के संरक्षक राजू डोहर, प्रधान प्रवीण सेगा, सुधीर करोड़ा, दिनेश वत्स, सुरेश बजरंगी, रिंकू शर्मा, मुकेश शर्मा, हरिओम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ब्राह्मण खाप का प्रधान चुने जाने पर अशोक शर्मा को ब्राह्मण समाज ने पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। अर्जुन नगर में जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता ब्रह्म कल्याण समिति के संरक्षक रतन लाल शर्मा ने की व संचालक नरेश भारद्वाज ने किया।


सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण खाप के प्रधान अशोक शर्मा, रतनलाल शर्मा, आईडी भारद्वाज, राजेश अत्री, करोड़ा, युवा सभा के प्रधान राकेश शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा, रणधीर शर्मा सांघण, गांव सिरसल के पूर्व सरपंच प्रयागदत्त शर्मा, मास्टर कृष्ण शर्मा ने प्रिया को नकद इनाम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्राह्मण खाप का प्रधान चुने जाने पर जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला की ओर से अशोक शर्मा सिरसा को पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed