{"_id":"5d3b48158ebc3e6cb908979e","slug":"bpl-card-nupt-s-five-teams-formed-to-link-aadhaar-card-kaithal-news-rtk5075525113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्ड: नप ने आधार कार्ड लिंक करने के लिए गठित की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्ड: नप ने आधार कार्ड लिंक करने के लिए गठित की पांच टीमें
विज्ञापन
कैथल। सरकार द्वारा गरीब पात्रों के लिए बीपीएल कार्ड बनाने के लिए अंतिम प्रकिया शुरू कर दी है। नगर परिषद व जिला प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर बीपीएल कार्ड धारकों के सर्वे करने के बाद अब 1054 पात्रों का चयन कर लिया गया है। जिसके बाद अब बीपीएल कार्ड बनाने की प्रकिया को बढ़ाते हुए नगर परिषद द्वारा आधार कार्ड लिंक करने का कार्य शुक्रवार को शुरू किया गया है। इसके लिए नगर परिषद ने पांच टीमों का गठन भी कर दिया है। जो आधार कार्ड लिंक करने का कार्य करने में जुट गई हैं। इसके साथ ही आधार कार्ड लिंक कराने के लिए नप परसिर में एक काउंटर भी स्थापित किया गया है। जिसमें लोग आधार कार्ड को लिंक करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी नप के कर्मचारियों द्वारा 30 से अधिक चयनित पात्रों के आधार कार्ड लिंक किया गया।
यह है बीपीएल कार्ड के आवेदनों की स्थिति
नगर परिषद को एडीसी कार्यालय की ओर से कुल 4384 आवेदकों के सर्वे करने का कार्य जिम्मा सौंपा गया था। जिसमें नप द्वारा गठित की गई टीमों ने सभी आवेदकों का सर्वे करीब एक महीने में पूरा किया था। सर्वेे में 1054 आवेदक बीपीएल कार्ड के पात्र पाए गए। जबकि 1458 आवेदक अपात्र मिले। सर्वे के दौरान 1463 आवेदकों के पते नहीं मिले। जबकि 46 आवेदकों के दो बार आवेदन हुए थे।
सरकार के आदेशों पर कर रहे कार्य
नगर परिषद के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद सरकार की ओर से पात्र आवेदकों के आधार कार्ड लिंक करने के आदेश मिले थे। जिस पर पांच टीमों का गठन कर दिया गया हैं। प्रत्येक टीम 200-200 पात्र आवेदकों के आधार कार्ड लिंक करेगी।