फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boxer Ashish is making Kaithal's name shine with his hard work

Kaithal News: मुक्केबाज आशीष मेहनत से कैथल का नाम कर रहे रोशन

Sat, 25 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Boxer Ashish is making Kaithal's name shine with his hard work
आशीष ढांडा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कुलतारन गांव के 21 वर्षीय युवा बॉक्सर आशीष ढांडा ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल स्तर से ही शानदार प्रदर्शन करने वाले आशीष ने स्टेट स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और अपनी पहचान बनाई। आशीष ने यूथ स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक और अंडर-23 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। उनका लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन


आशीष की उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। आशीष के पिता राजेश एक किसान हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आशीष वर्तमान में आरकेएसडी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही बॉक्सिंग की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में 10 वर्ष की आयु में बॉक्सिंग शुरू की थी और आज रोजाना करीब 8 घंटे अभ्यास करते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय कोच अमरजीत और अनुशासन को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट का रखते हैं विशेष ध्यान : बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीष संतुलित और पौष्टिक आहार लेते हैं। सुबह दूध, फल और सूखे मेवे, दिन में दाल, हरी सब्जियां व सलाद और शाम को प्रोटीन युक्त भोजन लेते हैं। वे जंक फूड से दूरी बनाकर रखते हैं और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। आशीष का मानना है कि एक खिलाड़ी के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed