फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bone-chilling cold continues due to cold wave

Kaithal News: शीतलहर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी

Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bone-chilling cold continues due to cold wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो दिन से शीतलहर के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। वहीं शनिवार को दिनभर धूप न खिलने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.1 व न्यनूतम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तथा वातावरण में दृश्यता 85 फीसदी तक दर्ज की गई, जबकि हवाओं की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई।

पर्वतीय क्षेत्र की ओर से चलने वाली हवाओं से तथा दिनभर सूर्यदेव के नदारद रहने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। आम जन-जीवन को देखा जाए तो अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही दुबके रहने में अपनी भलाई समझी क्योंकि पर्वतीय क्षेत्र की ओर से आने वाली हवाएं शरीर में सिहरन दौडऩे के लिए काफी थी। अति जरूरी काम होने की सूरत में ही लोग अपने घरों से बाहर निकले, वे भी गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अधिक ठंडक के चलते बाजार भी देरी से खुल रहे हैं। सर्दी के चलते बाजार भी सुनसान ही दिखाई पड़ते हैं। दुकानदान दिनभर अलाव का सहारा लिए दुकानों में अपना समय व्यतीत करते हैं। दुकानदार रमेश, कर्मबीर, श्याम लाल ने बताया कि सर्दी के चलते बाजारों में कोई भी ग्राहक कुछ भी सामान खरीदने के लिए नहीं पहुंचता। पांच फीसदी ग्राहक मकर सक्रांति पर्व को लेकर केवल गर्म कंबलों की खरीदारी के लिए ही आते हैं। शेष सभी दुकानदार खाली समय
विज्ञापन
विज्ञापन


बीताते हैं।

किसान राजेश, गुलशन, रामकरण ने बताया कि अब तक सर्दी से किसी फसल व सब्जियों को नुकसान नहीं है। सर्दी अधिक दिनों तक ऐसे ही सर्दी जारी रही तो सब्जियों को को नुकसाने होने की संभावना है। गेहूं की फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। आगे इसका लाभ किसानों को मिलेगा।


तीन दिन तक मौसम स्थिर बना रहेगा। कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। आगामी सप्ताह में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे किसी प्रकार की फसलों व सब्जियों को नुकसान नहीं है। -रमेश चंद वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed