{"_id":"606e1cee8ebc3e8c942f1bf0","slug":"boby-chaher-win-bronze-medal-kaithal-news-knl66536763","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉबी चाहर ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉबी चाहर ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
पहलवानी की तीसरे पीढ़ी अब अपने बाप-दादा के साथ-साथ जिले का नाम रोशन कर रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के छात्र बॉबी चाहर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जूनियर व सब जूनियर में कांस्य पदक जीता है। बॉबी के दादा भी जिले के नाम पहलवान थे, जबकि पिता ने भी पहलवानी में अपने जौहर दिखाए। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद बॉबी का सपना एशियन गेम्स व ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है।
इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जूनियर व सब जूनियर का आयोजन नोएडा में हुआ था। जिसमें छात्र बॉबी चाहर ने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य में हरि सिंह अखाड़ा के संचालक बॉबी चाहर का जिला वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि हनुमान अखाड़ा के संयोजक हरि सिंह पहलवान व राम प्रताप गुप्ता समाज सेवक रहे। समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता ने उनको नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बॉबी चाहर के कोच सुरेंद्र पहलवान व शेरगढ़ स्कूल के डीपीई रमेश चहल को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पहलवान बॉबी चाहर ने कहा कि आने वाले समय में उसका सपना एशियन व ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है। उन्होंने हनुमान अखाड़ा के संयोजक व उनके दादा हरि सिंह पहलवान, उनके पिता सुरेंद्र उर्फ धुफा पहलवान, उनके मामा व कोच सुरेंद्र पहलवान व शेरगढ़ स्कूल के डीपीई रमेश चहल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करता है कि वह आगे भी उनका इसी तरह सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर विजय टांक डीपीई, पवन पांचाल डीपीई, चरण सिंह पहलवान, जस्सू पहलवान, धर्मा पहलवान कसान, मोहन लाल, गुरमीत, सन्नी, बलबीर पहलवान व अमित खटकड़ डीपीई मौजूद रहे। बॉबी चाहर ने बताया कि उनके दादा हरिसिंह जिनके नाम से अखाड़ा चल रहा है। वह भी जिले में जाने-माने पहलवान रहे हैं।