फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   blueprint ready, waiting for permission

Kaithal News: खाका तैयार, अनुमति का इंतजार

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
blueprint ready, waiting for permission
कैथल। शहर के थाना शहर व भाई उदय सिंह के बीच बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग की खाका (डीपीआर) तैयार हो चुका है। नगर परिषद ने करीब तीन महीने पहले ही सरकार के पास इसके निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा है। जबकि इसकी घोषण पांच साल पहले वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह करीब 20 करोड़ रुपये की परियोजना है। अनुमति मिलने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग तैयार नक्शा करेगी। नक्शा बनने के बाद ही निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने इसे नए सिरे से पूरा करने की योजना बनाई थी। इस समय शहर में कोई भी पार्किंग न होने के कारण जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


किसी भी बाजार में नहीं है पार्किंग की कोई सुविधा ः शहर में सर्राफा बाजार, तलाई बाजार, मेन बाजार के लिए कोई पार्किंग नहीं है। इस कारण लोगों को सड़क पर ही वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। त्योहारों के दिनों में तो यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम से निपटने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पुरानी सब्जी मंडी में हर समय वाहन जमा रहते हैं। इसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। लंबे समय से यहां पार्किंग स्थल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई दुकानदारों की नहीं हो रही है। पिहोवा चौक से आरकेएसडी कॉलेज व पुराना बस स्टैंड तक लगा रहता है जाम शहर के मुख्य मार्गों पर भी जाम लगना आम है। पिहोवा चौक से लेकर पुराना बस अड्डा व आरकेएसडी कॉलेज तक जाम लगा रहता है।

छात्रावास रोड, रेलवे गेट से भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, जनता मार्केट से भगत सिंह चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। यहां भी पार्किंग स्थल नहीं है। इस कारण लोगों को वाहन सड़क पर ही खड़ा करना पड़ रहा है। इस दौरान वाहन चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लोगों की मांग है कि शहर में चार जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए जाने चाहिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसके तहत उम्मीद है कि जल्द ही सरकार अनुमति देगी। वहीं, इसके निर्माण को लेकर कागजी कार्रवाई जारी है। नक्शा तैयार होने के बाद इसके निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।


पांच मंजिला होगा पार्किंग स्थल, बनेंगे शोरूम

पार्किंग स्थल के बनने के बाद शहर वासियों को जहां जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं यहां शोरूम भी नप की तरफ से बनाए जाएंगे। पांच मंजिल तक बनाई जाने वाली पार्किंग में टाप फ्लोर पर यह शोरूम बनाए जाएंगे। इन्हें किराये पर दिया जाएगा। इस पार्किंग स्थल के लिए 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था, जो सरकार के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed