{"_id":"65591d28bb56d5c6ff0a3e69","slug":"blood-testing-machine-reached-siwan-chc-kaithal-news-c-245-1-kht1001-7282-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन सीएचसी में पहुंची रक्त जांच की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन सीएचसी में पहुंची रक्त जांच की मशीन
Sun, 19 Nov 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीवन रक्त की जांच के लिए मशीन पहुंच गई है। मशीन आने से डेंगू समेत अन्य मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि मशीन आने से क्षेत्र के मरीजों को लाभ होगा। अब सरकारी अस्पताल में ही रक्त की पूर्ण रक्त गणना की जा सकेगी। साथ ही डेंगू के केसों की जांच भी जल्द की जा सकेगी। किसी भी प्रकार के बुखार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त की जांच निशुल्क की जा सकेगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि वायरल बुखार को देखते हुए पानी उबाल पीएं। अपने घरों के आसपास खड़े पानी में काला तेल डालें जिससे मलेरिया व डेंगू का लारवा नष्ट किया जा सकता है। घरों के अंदर कूलर, फ्रिज, पानी की टंकी साफ रखें। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वास्थ्य निरीक्षक व सभी आशा कर्मी लोगों जागरूक कर रहे हैं। साथ ही निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर प्रतिदिन की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट व बुखार के मरीजों की लाइन लिस्टिंग सीएचसी सीवन में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।