{"_id":"69502702b82be846680482cf","slug":"blood-donation-done-in-government-school-chandana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-811263-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय स्कूल चंदाना में किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय स्कूल चंदाना में किया रक्तदान
Sun, 28 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व युवा जागृति मंच चंदाना के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 यूनिट एकत्रित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना था। एनएसएस इकाई के शिविर का शुभारंभ प्राचार्य पिंकी कुमारी व सरपंच वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने समस्त व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा व प्रधान आचार्य सलिन्दर ने डॉक्टरों की टीम और समस्त ग्रामवासियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन