{"_id":"67ec40775bb4f84682044344","slug":"blocks-on-unpaved-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615179-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कच्ची सड़क पर लगाए ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कच्ची सड़क पर लगाए ब्लॉक
Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कच्चे फीडो (मार्ग) पर ब्लॉक लगाकर उन्हें पक्का किया गया है। मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने इस मार्ग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब गेहूं सीजन में आढ़तियों, किसानों को दिक्कत नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि यह मांग वर्षों से लंबित थी, अब कच्ची जगह पर ब्लॉक लगने से कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके अलावा गोशाला वाली सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। यह इस समय कच्चा व जर्जर हालत में है।
उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद रामनिवास मित्तल, पूर्व सरपंच श्याम लाल नौच, प्रवीण सेगा, चंद्रभान सेगा, टेकचंद धनौरी, वेदप्रकाश हरसौला, बीरभान जैन, महावीर बलवंती, रमेश, रामनिवास मित्तल, विनोद सेगा, देशराज मौजूद रहे। नप अध्यक्ष के इस कार्य को लेकर अनाज मंडी के आढ़तियों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
कहा कि नप अध्यक्ष के समक्ष आढ़तियों ने यह मांग रखी थी, जो अब पूरी हो गई है। पहे सीजन में कच्चे फीडों के कारण काफी दिक्कत आती थी, अब पक्के फीडे बनने से काई परेशानी नहीं आएगी।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि अमर साइकिल से मार्केट कमेटी कार्यालय तक 24 लाख से बनेगी सड़क के साथ-साथ टेलीफोन एक्सचेंज से संधू ट्रेडिंग तक सड़क के निर्माण पर एक करोड़ की राशि होगी खर्च होगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ-साथ करीब तीन साल से बंद पड़ा रेलवे फाटक के निर्माण को लेकर भी चार करोड़ 96 लाख रुपये से ज्यादा की राशि नगर परिषद कार्यालय में पहुंच गई है, इसको अब जल्द ही रेलवे विभाग को भेज दिया जाएगा।
उम्मीद है कि अगले दो से तीन माह में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस अंडरपास के बनने से करीब 25 कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा।