{"_id":"65c94ab6c93fe47d2406b7d6","slug":"blockade-tightened-on-cheekas-tatyana-border-inspector-general-inspected-kaithal-news-c-245-1-kht1001-111258-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका के टटियाना बाॅर्डर पर नाकेबंदी सख्त, महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका के टटियाना बाॅर्डर पर नाकेबंदी सख्त, महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण
Mon, 12 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। चीका के टटियाना बाॅर्डर पर पुलिस प्रशासन ने जबरदस्त नाकेबंदी कर घग्गर नदी के पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा गुहला-चीका को पंजाब के साथ जोड़ने वाले एक दर्जन से ज्यादा छोटे बड़े मार्गों पर आईटीबीपी व पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा है। आईटीबीपी के सैकड़ों जवान चार दिनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सरकार की तैयारियों का संदेश दे रहे हैं।
रविवार को करनाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र गुप्ता लगातार तीसरे दिन एडीसी कैथल जय शारदा, एसपी उपासना के साथ टटियाना बार्डर पर पहुंचे और तैयारियों पर निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। 26 नवंबर 2020 को किसान दिल्ली कूच के लिए इसी टटियाना पुल पर पहुंचे थे। उस समय भी पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए थे, लेकिन किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स को तिनकों की तरह बिखेरते हुए घग्गर नदी में फेंक दिया था और दिल्ली तक जा पहुंचे थे। इस बार देखना होगा कि पुलिस की किलेबंदी किसानों को आगे कितनी कारगर हो पाती है।
पंजाब की तरफ से आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कैथल पुलिस ने पंजाब से आने वाले रास्तों को सील कर दिया है और यहां तीन लेयर की सुरक्षा बना दी है। हर एक रास्ते पर भारी संख्या में आईटीबीपी, सेना व पुलिस के जवान तैनात हैं। पंजाब के पटियाला, समाना से गुहला-चीका की तरफ आने वाली बसों को राम नगर से ही लौटाया जा रहा है। ऐसे में अपने-अपने काम धंधों के चलते दोनों तरफ आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते डायवर्ट किए जाने से सबसे ज्यादा दिक्कतें उन मरीजों को हो रही है, जिन्हें अपने इलाज के लिए चंडीगढ़ या पटियाला जाना होता है।