फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Blackmail by threatening to kill a woman by taking intoxicant drug in frutti and taking rape, obscene photos of the woman

फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर युवती को किया ब्लैकमेल व जान से मारने की दी धमकी

Wed, 10 Jul 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Blackmail by threatening to kill a woman by taking intoxicant drug in frutti and taking rape, obscene photos of the woman
कैथल। शहरवासी एक 25 वर्षीय युवती ने सिविल लाईन थाना में शिकायत दे पंजाब निवासी एक व्यक्ति पर फ्रूटी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसकी दुष्कर्म के समय फोटो ले ली और उनको सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए उसे फोन पर भी ब्लैकमेल किया व जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फिरोजपुर (पंजाब) के गांव मल्ला रहीम का निवासी जगीर सिंह के साथ उसकी जान पहचान थी। वे कैथल में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 17 मई को आरोपी ने उसे फोन करके पटियाला चलने को कहा। रास्ते में आरोपी ने उसे फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिला दिया और गाड़ी में उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली। बाद में फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सिविल लाईन थाना एसएचओ प्रह्लाद राय ने बताया कि पुलिस को महिला थाना की ओर से इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी रेखारानी ने बताया कि आरोपी पर युवती की फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed