फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP's deliberation on 'Partition Horror'

Kaithal News: ‘विभाजन विभीषिका’ पर भाजपा का मंथन

Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP's deliberation on 'Partition Horror'
26 कैथल। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि का स्वागत करतीं जिलाध्यक्ष ज्योति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ‘’कपिल कमल’’, कैथल में शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका’ विषय पर एक जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में करनाल विधायक जगमोहन आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “भारत विभाजन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं थी, बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन से जुड़ी एक गंभीर त्रासदी थी, जिसमें लाखों लोग बेघर हुए, हजारों परिवार बिछड़े और असंख्य निर्दोषों ने अपने प्राण गंवाए।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन हमें उस पीड़ा को याद दिलाने का अवसर देगा, और साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता व सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संकल्प भी देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “यह दिन केवल अतीत की याद नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का एक माध्यम भी है। सभी कार्यकर्ता इस आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामयी बनाने में पूर्ण निष्ठा से जुटें।”

जिला संगोष्ठी की संयोजक शैली मुंजाल ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “भाजपा परिवार इस आयोजन को एकजुट होकर ऐतिहासिक स्वरूप देगा।”


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी—अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, जसवंत पठानिया (उपाध्यक्ष, डीएनटी बोर्ड हरियाणा), अमरपाल राणा (जिला प्रभारी), सुरभि गर्ग (अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल), सीमा वाल्मीकि (उपाध्यक्ष), सुरेश संधू, मुनीश शर्मा (फरल, जिला महामंत्री) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed