कैथल। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की चार राज्यों में जीत पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्र मनाया। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर डांड के नेतृत्व में एकत्रित होकर जश्न मनाया एवं रंग गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिला कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर यूपी में योगी के नेतृत्व में भाजपा की हुई प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। चुनावी नतीजे शुरू होते ही कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय में जमावड़ा होना शुरू हो गया और ढोल बजाकर जीत की खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने जीत की बधाई देते हुए लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। जनता ने जात-पात और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार कर विकास के नाम पर वोट दिया है। वही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच साल में जनता को गुंडई से निजात दिलवाई और यूपी ने विकास के मार्ग पर चलकर पिछड़े राज्य से अग्रणी राज्य की ओर अग्रसर किया। हालांकि वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्ष ने सत्ता को बदनाम करने के लिए तरह-तरह की साजिश रची। किसान आंदोलन के नाम पर जनता को बरगलाया गया और झूठ बोलकर सत्ता के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश की गई। परंतु जनता ने इन सब को नकार कर केवल और केवल विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को दोबारा से बहुमत दिया। उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की है। इस अवसर पर जिला कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल तंवर, मनीष कठवाड़, सुरेश गर्ग नौच, जिला महामंत्री रामपाल राणा, सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, प्रवीण सरदाना, रमनदीप कौर, रमेश गुप्ता, सतपाल भारद्वाज, विनोद सोनी, भीमसेन अग्रवाल, बलविंद्र जांगड़ा, सुरेश क्योडक़, काला सांघन, प्रवीण सिंगला, आदित्य भारद्वाज, पाला राम कश्यप, ज्योति सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।