फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP workers celebrated after winning Delhi Assembly elections

Kaithal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated after winning Delhi Assembly elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। राजधानी में सत्ता मिलने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता और भाजपा नेता कैथल सि्थत पार्टी कार्यालय कपिल कमल पहुंचने लगे और ढोल के साथ जमकर नाचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जलेबियां व लड्डू वितरित कर खुशी का इजहार किया।

भाजपा नेताओं ने इस जीत की खुशी में एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी झंडे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


कैथल जिला प्रभारी अमर पाल राणा, जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक सतपाल जांबा, जिला महासचिव सुरेश संधू, सुरेश नोच, बलविंदर जांगड़ा, आदित्य भरद्वाज, राज रमन दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत पार्टी की एक बहुत बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ बोलकर सत्ता में रहने वाले नेताओं और पार्टी का सफाया कर दिया है। दिल्ली में झूठ की हार हुई है और देश की जनता के हितों को लेकर काम करने वाली भाजपा को सत्ता में आने का अवसर दिया है। दिल्ली की जनता पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के झूठे वादों से परेशान और दुखी हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को यह पता था कि केंद्र में भाजपा की सरकार और अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं उनको पूरा किया है इसलिए दिल्ली की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया, ताकि दिल्ली में भी संपूर्ण विकास हो सके।


भीम सैन अग्रवाल, राम पाल राणा, गोपाल सैनी, अक्षरा गुप्ता, अनिल आहूजा, रमनदीप कौर, प्रवीन प्रजापति ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी दिल्ली में चुनाव के दौरान जाकर में हो रहे विकास के बारे में लोगों को बताया। कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का उदहारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed