फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP will score a hat-trick for the third time: Nagar

भाजपा तीसरी बार लगाएगी हैट्रिक : नागर

Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
BJP will score a hat-trick for the third time: Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में शनिवार को हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर एवं जिला प्रभारी मनीष यादव ने शिरकत की। इस मौके पर सुरेंद्र नागर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियता से लग रहा है कि हरियाणा में तीसरी बार पार्टी विजय की हैट्रिक लगाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का पूरा ध्यान रख कर कार्य कर रही है, चाहे वो रोजगार बिजली मकान और अन्य सुविधाओं की बात हो। हर वर्ग भाजपा की जन हितैषी नीतियों की पूरी पूरी तारीफ करता है। इससे हमारा कार्य करने का और अधिक हौसला बढ़ता है। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को जीत के लिए मार्गदर्शन भी किया। साथ ही कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते सामाजिक संगठन भी हैं, जो समाज के लिए अनेक सामूहिक कार्य करते है। चाहे वो कोरोना कल में किए गए कार्य हो।
विज्ञापन


नागर ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। ये पांच सिद्धांत (पंच निष्ठा) हैं-राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्मसमभाव), गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति। इससे पहले बैठक की शुरुआत भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण करके व दीप प्रज्ज्वलित करके शुरू की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। उन्होंने मुख्यातिथि सुरेंद्र नागर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, जिला प्रभारी मनीष यादव, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र, सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, कुलवंत बाजीगर, रवि तरावली, दिनेश कौशिक, मनीष कठवाड़, सुरेश राविश, अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, सुरेश क्योडक, राजेश शर्मा, ज्योति सैनी, राममेहर कुराड़, राजेश बिडान, रमनदीप कोर, विनोद निर्मल, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, महेंद्र चीमा, इशम साकरा, ओमता राम, संजीव राणा, वीरेंद्र बत्रा, कृष्ण ढुल, संजीव कांगड़ा, विनोद बंसल, सुभाष, रोशन सैनी, अनिता चौधरी, आदित्य भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed