फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP will issue separate resolution letters: Munish

Kaithal News: अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा ः मुनीष

Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP will issue separate resolution letters: Munish
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर निकाय की घोषणा के बाद अब जिले में भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत जिला स्तर पर तीनों नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने बताया कि भाजपा नगर निकाय को लेकर अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी।

भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में वीरवार को जिले की तीनों नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए गए। इनमें पूंडरी व कलायत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन और सीवन के लिए छह आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने दी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भाजपा पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा की विशाल जीत से और पूर्ण बहुमत की सरकार से कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव पूरी जोरशोर से लड़ा जाएगा और जीत भी पार्टी की होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका पद के लिए अभी तक उनके पास हर वर्ग से आवेदन आ चुके हैं। शुक्रवार तक सभी उम्मीदवार भाजपा कार्यालय कपिल कमल में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता भाजपा के ऐतिहासिक निर्णय से खुश हैं, उससे स्पष्ट है कि निकाय चुनाव परिणाम भी उनके पक्ष में रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार नगर परिषद आठ निगम व नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। जिला अध्यक्ष और प्रभारी प्रत्याशियों का आवेदन लेंगे। सात फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय पर कमेटी बैठेगी। आठ फरवरी को जिला की कोर कमेटी प्रत्याशियों के नाम का पैनल बनाएगी, नौ फरवरी को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का पैनल प्रदेश की कमेटी के पास आएगा, जिस पर चर्चा की जाएगी।


इस मौके पर सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, हरि चंद जांगड़ा, शैली मुंजाल, बलविंद्र जांगड़ा, संजय सैनी, विक्रम मुंजाल, राम शर्मा, आदित्य भारद्वाज, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed