फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP varyale railly on 14 june

एक लाख लोगों को शामिल करने का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP varyale railly on 14 june
कैथल। भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हरियाणा की पहली वर्चुअल रैली करेगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेता पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार दूसरी बार पीएम बनने के एक साल पूरा होने की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 14 जून को वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला कार्यालय में गुर्जर ने कहा कि इस रैली में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार जिलों के लोग भाग लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने हल्कों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद अपने चुन्निंदा साथियों के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रैली में भाग लेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस रैली में भाग लेंगे। जिसमें करीब 1 लाख लोग भाग लेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस रैली के लिए कैथल में पार्टी के महामंत्री संजय भारद्वाज को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा द्वारा 7 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed