{"_id":"6a2d9cd93f7c6c523908397b","slug":"bjp-strikes-a-blow-by-hiking-medicine-prices-randeepbjp-strikes-a-blow-by-hiking-medicine-prices-randeep-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150797-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दवा की कीमतें बढ़ा किया प्रहार : रणदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दवा की कीमतें बढ़ा किया प्रहार : रणदीप
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला।
कैथल। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। किसान भवन पर प्रेसवार्ता में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपाइयों ने मरीज की मुसीबत को भी मुनाफे का धंधा बना लिया है। उन्होंने कहा कि जरूरी दवाइयों की कीमतें बढ़ाकर गरीब व्यक्ति की कमर तोड़ दी है।
सुरजेवाला ने कहा कि 11 जून को मोदी सरकार ने गुपचुप तरीके से कैंसर मरीजों, एक्सीडेंट होने पर टिटनेस और घाव की दवाइयों के दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। हर ट्रॉमा सेंटर में गंभीर व खुले घाव को जानलेवा टिटनस से बचाने की दवा अब 50 प्रतिशत महंगी हो गई है। जब कोई गरीब या किसान किसी एक्सीडेंट या दुर्घटना का शिकार होगा, तो यह दवाई अनिवार्य है। इसकी कीमतें 3,000 पहुंचा दी गईं।
सुरजेवाला ने कहा कि साल 2021 से साल 2026 के बीच 900 जरूरी दवा की कीमतों में 26 प्रतिशत बढ़ोतरी मोदी सरकार ने की है। सुरजेवाला ने कहा कि 1 अप्रैल 2021 को +0.53 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। 1 अप्रैल 2022 को +10.76 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। 1 अप्रैल 2023 को +12.12 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्लड प्रेशर-हार्ट-एचआईवी-पैरासाईट इन्फेक्शन की जेनेरिक दवाइयों की कीमतों में भी 5 साल में 28 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार दवाइयों के रेट फौरन कम करें, विशेषकर 11 जून को की गई बढ़ोतरी को वापस लें।