फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP remembered Udham Singh on his death anniversary

Kaithal News: उधम सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया याद

Fri, 01 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP remembered Udham Singh on his death anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी बलिदानी उधम सिंह की पुण्यतिथि पर वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी थे। उन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए वर्ष 1940 में लंदन में माइकल ओ’’डायर की हत्या कर अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान हमें देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि उधम सिंह का जीवन त्याग, तपस्या और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। उन्होंने अपने उद्देश्य के लिए वर्षों तक संघर्ष किया और आख़िरी सांस तक न्याय की राह पर डटे रहे। आज के युवाओं को उनके साहस और आत्मबल से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के सपनों का भारत तभी बन सकता है जब हम सभी ईमानदारी और समर्पण के साथ देश, समाज और संस्कृति की सेवा करें। उधम सिंह जैसे वीरों की स्मृति हमें देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करती है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेश संधू और मुनीश शर्मा फरल, जिला उपाध्यक्ष जंगीर सिसला, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, जिला सचिव अवधेश किशोर राय, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed