फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP MLA from Pundri angry over bad words

Kaithal News: पूंडरी से भाजपा विधायक बिगड़े बोल पर नाराजगी

Tue, 12 Nov 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA from Pundri angry over bad words
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी (कैथल)। पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का महिला सरपंच के बारे में दिया गया विवादित बयान चर्चा में है। इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह गत सात नवंबर का बताया जा रहा है। बताते हैं कि फरल में उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की और पबनावा में इसकी माफी भी मांगी पर फिलहाल यह मुद्दा गरम है और समाज के लोगों में नाराजगी दिख रही है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक सतपाल जांबा चुनाव जीतने के बाद अपने हलके में धन्यवादी दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब वह एक कार्यक्रम के दौरान एक गांव में पहुंचे तो मंच पर वहां की महिला सरपंच मौजूद नहीं थीं। उसकी जगह उनके पति बतौर सरपंच प्रतिनिधि आए हुए थे। अपने संबोधन के दौरान जब विधायक ने सरपंच प्रतिनिधि से पूछा कि आप प्रतिनिधि हो तो गांव की सरपंच कहां हैं। इस पर सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि वह तो घर पर हैं जी।
विज्ञापन


इस पर विधायक सतपाल जांबा ने सरपंच प्रतिनिधि से बोला कि उन्हें भी बुला दो, हमें भी थोड़ी फीलिंग आ जाएगी कि हमें भी कोई देखने आया है। विधायक सतपाल जांबा महिला सरपंच के ऊपर की गई यह टिप्पणी हलके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में गांव में फल्गु तीर्थ पर ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला हेमामालिनी पर की इसी तरह की टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए थे और यह विषय महिला आयोग तक पहुंच गया था। हलका विधायक सतपाल जांबा गांव की महिला सरपंच पर की गई टिप्पणी पर गांव पबनावा में माफी मांगते भी दिखे। वह गांव फरल की सरपंच को बहन बताते दिखे लेकिन फिर भी गांव फरल के राजपूत समाज में विधायक की इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी है।

ग्रामीणों कंवरपाल, तेजपाल सिंह, अमन, बिजेंद्र सिंह, गौतम, राजेंद्र, चंद्रपाल, संजीव, रणदीप सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया की विधायक का पद एक संवैधानिक और सम्मानित पद होता है। इस पद की गरिमा होती है और इस पद की गरिमा को हर हाल में बनाए रखना होता है। विधायक को महिला सरपंच के प्रति की गई इस तरह टिप्पणी पर गांव में आकर माफी मांगनी चाहिए।

नाराज ग्रामीणों का कहना है कि भरी सभा में पूंडरी हलके के बड़े गांव के सरपंच प्रतिनिधि को उनको वोट न देने पर बेइज्जत करना भी जायज नहीं है। विधायक को सांसद नवीन जिंदल से सीख लेनी चाहिए कि उन्हें जिसने वोट दिया और जिसने नहीं दिया वे सभी को बराबर सम्मान दे रहे हैं।

इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि उनके कहने का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने केवल सरपंच प्रतिनिधि की बजाय सरपंच को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहने का भाव से ऐसा कहा था। इस मामले में वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed