{"_id":"684ae40157d53673390128bb","slug":"bjp-mla-controversial-statement-against-brahmins-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: BJP विधायक का ब्राह्मणों के प्रति विवादित बयान, विरोध होने पर मांगी माफी, देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: BJP विधायक का ब्राह्मणों के प्रति विवादित बयान, विरोध होने पर मांगी माफी, देखें Video
Thu, 12 Jun 2025 07:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:58 PM IST
सार
भाजपा विधायक सतपाल जांबा की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद ब्राह्मण समाज में रोष है।
विज्ञापन
सतपाल जांबा, भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरल गांव के संत कबीर मंदिर में पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूंडरी हलके ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में विरोध होना शुरू हो गया। विधायक की ओर से दिए गए विवादित बयान के वीडियो में विधायक ब्राह्मणों को पाखंडी बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पूर्व भी विधायक सतपाल जांबा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि सभी विवादित बयान फरल गांव में दिए गए। इसमें पहले महिला सरपंच फिर राजपूत समाज और अब ब्राह्मण समाज पर जांबा के विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद समाज में रोष पनपा। ब्राह्मण समाज में पनपे रोष को देखते हुए विधायक सतपाल जांबा ने समाज से माफी मांग कर मामले को कुछ हद तक शांत कर दिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज की ओर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा को भारी मत देकर जिताने में अहम भूमिका रही थी।
ये भी पढ़ें: Rewari: इस दिन रेवाड़ी आएंगी सीएम सैनी, क्षेत्रवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Trending Videos
यह वीडियो हुआ वायरल
फरल गांव में आयोजित संत कबीरदास जयंती समारोह में विधायक जांबा के ब्राह्मणों को पाखंडी बताने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि विधायक यह बात संत कबीर दास की विचारधारा के विपरीत चलने वालों पर कही थी। बयान में विधायक ने उस समय से जोड़कर कहा था कि कुछ पाखंडी ब्राह्मणों ने कबीर दास के खिलाफ साजिश रची थी।
जांबा ने मांगी माफी
विधायक जांबा ने एक वीडियो जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। विधायक ने कहा कि मैंने कहा था कबीर पाखंड के खिलाफ थे और जो उस समय पाखंडी ब्राह्मण हुआ करते थे वो उनके खिलाफ थे। मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा गया है। अगर ब्राह्मण समाज को मेरे बयान से बुरा लगा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।