{"_id":"588e30194f1c1b313de8063d","slug":"bjp-meeting-cashless-bjp-workers-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलैस व्यवस्था के बारे में करेंगे जागरूक : पठानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलैस व्यवस्था के बारे में करेंगे जागरूक : पठानियां
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लोक निर्माण के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव गामड़ी ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, प्रभारी जसवंत पठानियां व उदय गोरा ने बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। पठानियां ने कहा कि नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। देश को कैशलेस बनाने की मोदी की मुहिम में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि 5 से 15 फरवरी तक कैशलेस के बारे में जनता को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। वे प्रत्येक गांव व वार्ड में जाकर जानकारी देंगे। इस मौके पर बलकार गोलन, महीपाल सांच, मदन प्रकाश टाया, सत्यवान बिहान, देवी दयाल गर्ग, विकास शर्मा, शशी सांच, चरण सिंह हजवाना, महीपाल, पाली, रविंद्र, प्रेम व बलबीर सैनी आदि मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री अशोक सेरहदा व कुलविंदर राणा ने की। जिसमेें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष शकुंतला वजीर खेड़ा ने शिरकत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कैशलेस नीति की जानकारी दी और मंडल के सभी 26 गांव में ग्रामीणों को कैशलेस के बारे में समझाने के लिए हर गांव से एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी लगाई। इस दौरान जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु राणा, जिला युवा सचिव कपिल दीक्षित, महेन्द्र शर्मा, ज्ञानी राम शर्मा, जंगीर, सिसला, कृष्ण सिसला, बलकेश, डॉ बलजीत मंडवाल, सतपाल शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।