फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP government freed us from fear and corruption: Naib Saini

भय और भ्रष्टाचार से दिलाई मुक्ति : नायब सैनी

Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
BJP government freed us from fear and corruption: Naib Saini
कैथल। भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में रविवार को प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने प्रदेशाध्यक्ष को शॉल, स्मृति चिह्न, फूल मालाएं आदि देकर सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में विपक्ष द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार और भय का माहौल पैदा किया गया था। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म किया है, जो भय विपक्ष ने पैदा किया था, उसे समाप्त कर भय मुक्त माहौल देश व प्रदेश वासियों को दिया है।
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। अब उन्हें घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद की मोहर आप सबकी जेब में है। डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गति को और अधिक बढ़ाने का कार्य किया जाएग।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि कार्यकर्ता इस संगठन की रीढ़ हैं और इसकी शक्ति को बढ़ाना हम सबका परम कर्तव्य है। विधायक लीला राम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि कुशल नेतृत्व से संगठन में और अधिक मजबूती आएगी। जिला प्रभारी वेद फुला ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजन के कल्याणार्थ नित नई योजनाएं लागू कर रही है। इस मौके पर हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला यदि गलती से मुख्यमंत्री बने तो पूरे प्रदेश को श्राप दे देंगे : लीला राम
प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह के दौरान विधायक लीला राम ने राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के श्राप देने संबंधी बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जिस जनता के वोट से जीतकर आते हैं, उन्हीं को श्राप देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गलती से सुरजेवाला मुख्यमंत्री बन गए तो पूरे प्रदेश को श्राप दे देंगे।


चौ. बीरेंद्र सिंह के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष बोले- वह हमारे वरिष्ठ नेता, उनकी नसीहत का जरूर रखेंगे ध्यान

फोटो नंबर-15
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नायब सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बयान पर कहा कि वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनकी नसीहत पर वो वह जरूर ध्यान देंगे। विदित हो कि बीरेंद्र सिंह ने भाजपा नेतृत्व को प्रदेश में जजपा से गठबंधन तोड़ने की सलाह दी है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल के जवाब में कहा कि जजपा से चुनावों में गठबंधन रखना या खत्म करना शीर्ष नेतृत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि चौ. बीरेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, उनकी नसीहत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed