{"_id":"681d0113ebc1f9e154043b4a","slug":"bjp-gears-up-for-one-nation-one-election-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642118-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में वीरवार को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रदेश सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्यातिथि मदन मोहन छाबड़ा को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव को सिरे चढ़ाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस मुद्दे पर जहां राजनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं वहीं, जनमत हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिये जनमत हासिल करने की रणनीति तैयार की है।
उन्होंने कहा कि युवा व अन्य वर्गों के साथ 100 से ज्यादा सम्मेलन किए गए हैं। पिछले दो महीने से एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को लेकर चलाई जा रही मुहिम की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने दो महीनों में जिलावार आयोजित किए सम्मेलनों का ब्योरा बैठक में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा सम्मेलन हो चुके हैं, जिनमें किसान, व्यापारी, युवा, शिक्षक और प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों के बीच में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के साथ आमजन को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम के अभियान के साथ आमजन को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रचार को बढ़ावा दिया जाना है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। इस मौके पर चेयरमैन कर्मवीर कौल, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, अजीत चहल, शक्ति सौदा, राजेश बिडान, सुभाष भगत, रविंद्र धीमान, प्रदीप भट्ट, डॉ. जितेंद्र ठुकराल, अरुण वर्मा, डॉक्टर श्रवण कौशिक, सुमित कल्याण मौजूद रहे।
अभियान का कांग्रेस कर रही विरोध ः मदन मोहन
प्रदेश सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस आज एक राष्ट्र-एक चुनाव का विरोध कर रही है, लेकिन वर्ष 1967 तक देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए हैं। छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश में अलग-अलग चुनाव कराने की रिवायत शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनाव से देश हर वक्त चुनावी मोड़ में रहता है, जिसके चलते विकास कार्य प्रभावित होते हैं और मतदान भी घट रहा है, जो लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।