फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP candidate took out victory procession

भाजपा प्रत्याशी ने निकाला विजयी जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate took out victory procession
59-राजौंद। विजयी जुलुस निकालते हुए समर्थक। - फोटो : Kaithal
राजौंद। कस्बे में हुए नगर पालिका के चुनाव में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी बबीता ने 3433 वोट लेकर जीत दर्ज हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हरिपाल को 1112 मतों से मात दी। जीत के बाद उन्होेंने समर्थकों समेत शहर में विजयी जुलूस निकाला। उनके समर्थकों ने डीजे की थाप पर नृत्य किया और खुशी मनाई। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने राजौंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा चेयरपर्सन उम्मीदवार बबीता रानी की जीत पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

जीत के बाद बबीता राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर उनका आशीर्वाद लेने पहुंची तो राज्यमंत्री ने उनका मुंह मीठा करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं एसडीएम सुशील कुमार ने बताया नगर पालिका चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष व शांति पूर्वक संपन्न हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार ढांडा, मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित व महिपाल राणा, महामंत्री सुशील पांचाल, सुरेश सिंगरोहा, कुलविंद्र राणा, रामकुमार राणा, नरेंद्र प्रजापत, डॉ संदीप राणा, अशोक सेरधा, गुरमेल प्रजापत, जंगीर सिसला, जोनी राणा, नीरज राणा, लोकेश राणा, बलवान सौंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed