फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bittu Bahot became the head of the Municipality Employees Union

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान चुने गए बिट्टू बहोत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bittu Bahot became the head of the Municipality Employees Union
कैथल। सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान पद के लिए मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में मतदान हुआ। इसमें बिट्टू बहोत ने 53 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार को पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, राज्य उपप्रधान सुभाष गुंसर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह, जिला सचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह व जिला सहसचिव ओमपाल भाल सुबह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों उम्मीदवारों के लिए मतदान शुरू हुआ। नगर परिषद कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों ने अपने-अपने पंडाल लगाए थे। बिट्टू बहोत का चुनाव निशान छतरी तो सुशील कुमार का उगता सूर्य था। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक जरनैल सिंह और कर्मचारी नेता शिवचरण ने बताया कि 451 मतदाताओं में से 433 ने वोट डाले। इनमें से छह वोट रद्द हो गए। बिट्टू बहोत को 240 एवं सशील कुमार को 187 मत प्राप्त हुए। बहोत को 53 मतों के अंतर से विजय मिली और वह ब्लॉक प्रधान चुने गए। वह आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपमहासचिव शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेंद्र सिनंद, राज्य कमेटी सदस्य जयप्रकाश टीक, महेंद्र बिड़लान, विक्की टांक, सुशील कुमार, जगदीश कुमार, लकी पुहाल, बाबू दरोगा, दीपक चंडालिया, गौरव टांक, कृपाल गिल, सुरेंद्र कुमार, महेंद्रों देवी, रामशरण, विजय गिल व पंकज कुमार, फायर से मनोज कुमार, शमशेर सिंह, दप्तर से बलवान, जयदीप व विक्की शर्मा समेत नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद रहे। विजयी उम्मीदवार के समर्थकों ने जीत के बाद जश्र मनाया और विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed