फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Biro Devi, daughter of Deeg village, won three medals in athletics.

Kaithal News: डीग गांव की बेटी बीरो देवी ने एथलेटिक्स में जीते तीन पदक

Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Biro Devi, daughter of Deeg village, won three medals in athletics.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीग गांव की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बीरो देवी ने हिसार में हुई 33वीं राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। उन्होंने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल किए हैं। गांव लौटने पर बीरो देवी को ग्रामीणों को बधाई दी।


कोच बीरो देवी ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक व दो फरवरी को हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई थी। इसमें 30 वर्ष से ऊपर 100 प्लस आयु के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने 30 से 34 आयु वर्ग में खेलते हुए तीन स्पर्धाओं में भाग लिया। इनमें भाला फेंक में स्वर्ण, शॉटपुट में रजत व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बीरो देवी भारत को 2012 में विश्वकप कबड्डी में स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं।

खेल उपब्धियां ः nवर्ष 2006 में आयोजित स्कूली प्रतियोगिता अंबाला में कांस्य पदक जीता।

nवर्ष 2008 में जम्मू कश्मीर में आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।

nवर्ष 2011 में भिवानी में आयोजित स्कूली प्रतियोगिता में कांस्य पदक।

nवर्ष 2011 में मोरमाजरा गुरुकुल में इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी में आरकेएसडी टीम के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।

nवर्ष 2011 में ऑल इंडिया विश्वविद्यालय नागपुर में आयोजित आइडिया इंटर में आरकेएसडी टीम के साथ कांस्य पदक जीता।

nआइडिया इंटर में सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में आरकेएसडी टीम के साथ कांस्य पदक जीता।

nवर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप मलेशिया में स्वर्ण पदक।

nवर्ष 2012 में फरीदाबाद में आयोजित ओपन कबड्डी विश्व कप में स्वर्ण पदक।

nवर्ष 2012 में मतलौडा सरस्वती कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भी टीम के साथ कांस्य पदक जीता।

nवर्ष 2013-14 में सोनीपत में एकेएफआई सीनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक।

nवर्ष 2016 मेंं कुरुक्षेत्र विवि से उसने मास्टर डिग्री एमपीएड की ओर वहां भी यूटीडी की तरफ से भी विभिन्न कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed