फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike stolen from youth who came to update Aadhar card

आधार कार्ड अपडेट कराने आए युवक की बाइक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike stolen from youth who came to update Aadhar card
लघु सचिवालय में स्थित ई-दिशा केंद्र में आधार कार्ड अपडेट कराने गए युवक की बाहर गेट के पास से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव पट्टी अफगान में सरकारी विद्यालय में पढ़ता है। वह 2 सितंबर को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ई-दिशा केंद्र में गया था। उन्होंने न्यायालय के छोटे गेट के सामने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा किया था। इसके बाद वह आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ई-दिशा केंद्र में चला गया। वापस आया तो उक्त स्थान पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed