फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike riding farmer dies due to car collision

Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन में कार ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में युवा किसान की मौत हो गई। इस मामले में पत्नी की शिकायत पर सीवन थाना की पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल पर दंपती सवार थे, लेकिन हादसे से पहले पत्नी के मोटरसाइकिल से उतरने से उसकी जान बच गई।

सीवन थाना में दी शिकायत में ककराला अनायत निवासी बलविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी 2009 में बलदेव सिंह के साथ हुई थी। उनकी पांच बेटियां हैं। उसका पति बलदेव सिंह (46) किसान था और खेतीबाड़ी करता था। कुछ दिन पहले उन्होंने नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। सोमवार को लगभग 12 बजे वे दोनों मोटरसाइकिल से जरूरी काम से सीवन गए थे। काम खत्म करने के बाद वापस लौटते समय सीवन चीका रोड पर नर्सरी के पास गाड़ी में तेल डलवाने के लिए रुके।
विज्ञापन


बलविंद्र कौर ने बताया कि पति बलदेव ने उसे सड़क पर उतार दिया और गाड़ी में तेल डलवाने पंप पर चला गया। इसी बीच अचानक चीका साइड से एक काले रंग की तेज रफ्तार कार आई और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी | हादसे में उसका पति मोटरसाइकिल सहित दूर जा गिरा। इस कारण उसे काफी चोटें लगी। इसके बाद गाड़ी के चालक व अन्य राहगीरों की मदद से उसके पति को एक अस्पताल कैथल में इलाज के लिए लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीवन थाना एसआई नरेश ने बताया कि बाइक व गाड़ी के एक्सीडेंट में किसान की मौत हो गई है। इसमें अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed