फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider mother and son died due to uncontrollable truck collision

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider mother and son died due to uncontrollable truck collision
51-कैथल। मृतक महिला पूजा की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
कैथल। पुराने रेलवे स्टेशन के सामने नई अनाज मंडी की सड़क पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की पत्नी और बेटे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। सूचना पर डीएसपी रविंद्र सांगवान ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

रजनी कालोनी कैथल निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह शाम के समय अपनी पत्नी पूजा (25 वर्ष) और बेटे मुकुल (1.5 वर्ष) के साथ सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में अनाज मंडी से निकलते समय गलत साइड से आ रहे ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी और बेटे ने आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया, जबकि वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जबकि आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने शव लेने गए वाहन को रोक लिया। उसमें शव रखने नहीं दिया। लोगों ने जमकर रोष प्रकट किया। साथ ही रेलवे स्टेशन के सामने से रास्ते को बंद करने की मांग की। किसी तरह से डीएसपी ने समझा-बुझाकर लोगों की भीड़ से शव वाहन को निकाला, लेकिन भीड़ इसके बाद ट्रक पर टूट पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में ही वाहन पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी के पैर में भी चोट आई है। दूसरी ओर पुलिस शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंची, जहां भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, रामनिवास मित्तल, बीरभान जैन, पार्षद अनिल खुरानिया सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
नशे में ट्रक चलाने का आरोप
हादसे में पत्नी और बेटे की मौत के बाद गुस्साए अमित ने ट्रक चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि बेकाबू ट्रक से बचाव के लिए उसने बाइक को कीचड़ में उतार दिया। इसके बावजूद ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। उसने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने की मांग की।
पांच माह की बेटी के सिर से उठा मां की ममता का साया
हादसे में पत्नी और बेटे को खोने के बाद अमित के पास अब पांच माह की बेटी है, जिसे पता भी नहीं कि उसके सिर से मां की ममता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। बच्ची को घर पर परिजनों के पास छोड़कर पत्नी और बेटी के साथ अमित बाजार गया था। तभी बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रकों की आवाजाही बंद करने की मांग
मौके पर एकत्रित लोगों सहित महिलाओं ने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने से ट्रकों की आवाजाही बंद की जाए। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। यहां से ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक चलाकर ले जाते हैं।

50-कैथल। 1.5 वर्षीय मृतक बच्चा मुकुल का फाइल फोटो

50-कैथल। 1.5 वर्षीय मृतक बच्चा मुकुल का फाइल फोटो- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed