{"_id":"68b7424947f04c631906d18b","slug":"bike-rider-looted-jewelry-worth-15-lakh-from-a-woman-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137244-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक सवार ने महिला से लूटे डेढ़ लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक सवार ने महिला से लूटे डेढ़ लाख के गहने
Wed, 03 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
37 कलायत: घटना स्थल पर पुलिस को जानकारी देती ज्योति व उसकी मौसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर कर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए। यह वारदात गोगा माड़ी मंदिर के पास हुई, जब महिला अपनी मां और बेटे के साथ बाजार से लौट रही थी।
गांव कन्हेडी, जिला फतेहाबाद निवासी पीड़िता ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मामा के घर बच्चे की छठी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शाम करीब 7:40 बजे वह बाजार से कपड़े लेकर मौसी और बेटे के साथ लौट रही थी। इसी दौरान गोगा माड़ी वाली गली में सामने से आए बाइक सवार युवक ने अचानक उसके गले पर झपट्टा मारा।
बदमाश सोने का मंगलसूत्र, लाकेट और टूटी गंठी के दो सोने के मोती (कुल वजन लगभग 15 ग्राम) छीनकर बाजार की ओर भाग गया। ज्योति ने बताया कि आरोपी ने सिर और मुंह सफेद कपड़े से ढक रखा था तथा काली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने बताया कि अंधेरा और बारिश का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।