फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
रविवार को सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पूंडरी थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक केस दर्ज किया है। गांव ट्योंठा निवासी कविराज ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह रविवार रात साढ़े आठ बजे गांव ट्योंठा बस स्टैंड के पास खड़ा था। इस दौरान उसके ताऊ का लड़का सतीश कुमार बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर आ रहा था। इस दौरान करनाल की ओर से आ रहे कार चालक ने सतीश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही सतीश बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद गंभीर हालत में इसे जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। सतीश कुमार प्राइवेट नौकरी करता था। जांच अधिकारी एएसआई जय किशन ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed